{"_id":"6a68e132fc80d2cb27018261","slug":"e-treatment-server-down-at-hospital-slips-issued-manually-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158204-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल में बंद ई उपचार सर्वर, मैनुअल काटी पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल में बंद ई उपचार सर्वर, मैनुअल काटी पर्चियां
Tue, 28 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की मैनुअल पर्ची काटते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले चार दिन से सर्वर ठप होने के कारण ओपीडी पर्चियां मैनुअल तरीके से काटी जा रही हैं। इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
सर्वर बंद होने से अस्पताल की ऑनलाइन व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। डॉक्टरों को मरीजों की एक्सरे रिपोर्ट देखने के लिए व्हाट्स एप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रिपोर्ट जांचने और इलाज की प्रक्रिया में देरी हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि मैनुअल व्यवस्था के कारण समय अधिक लग रहा है और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह तक ई-उपचार सर्वर बंद रहा था। अब दोबारा सर्वर ठप होने से अस्पताल प्रशासन को सभी कार्य हाथ से करने पड़ रहे हैं। मरीजों को उम्मीद है कि सर्वर जल्द शुरू होगा और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बिजली मरम्मत कार्य ने बढ़ाई परेशानी
नागरिक अस्पताल में बिजली पैनल लगाने का काम चल रहा है। सोमवार शाम को बिजली न होने से जच्चा-बच्चा वार्ड में नवजात को परेशानी हुई। इसके अलावा कई सिजेरियन केस भी रेफर किए गए। मरम्मत कार्य के चलते अस्पताल में ई उपचार सर्वर भी बंद है।
-- -- -- -- -- -- --
कल से अस्पताल में शुरू होंगे अल्ट्रासाउंड
नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के चलते चल रही अल्ट्रासाउंड सुविधा 25 जुलाई से बंद है और बुधवार को भी बंद रहेगी। अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगाए गए नोटिस के मुताबिक गर्भवती को सुविधा 30 जुलाई से मिलेगी। अस्पताल में इस दिन गर्भवती की जांच के लिए शिविर भी लगना है।
-
नागरिक अस्पताल में बिजली पैनल लगाने का काम चल रहा है। करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पैनल लगने के बाद अस्पताल में बिजली समस्या खत्म हो जाएगी।
-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल