फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   E-procurement portal closed again, farmers unable to get gate pass

Fatehabad News: ई-खरीद पोर्टल फिर बंद, किसानों नहीं मिल पा रहा गेट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
E-procurement portal closed again, farmers unable to get gate pass
फतेहाबाद की अनाज मंडी में सुखाने के लिए बिछाई सरसों की ढेरी।
फतेहाबाद। ई-खरीद पोर्टल बंद होने के चलते एक बार फिर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरसों की फसल की लंबे समय के बाद वीरवार को ही खरीद आरंभ हुई थी, लेकिन एक बार फिर ई-पोर्टल बंद हो गया, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि किसानों को फिर से अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही है। शुक्रवार को फतेहाबाद अनाज मंडी में निजी व्यापारियों से हुई खरीद में 4800 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को रेट मिला। जबकि एमएसपी 5450 रुपये है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सरकार की ओर से 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद आरंभ होने की बात कही गई थी। लेकिन हैफेड द्वारा तुरंत सरकारी खरीद आरंभ नहीं की गई। कारण ई-खरीद पोर्टल का आरंभ न होना था। दो दिन पहले पोर्टल आरंभ हुआ और एक बार फिर बंद हो गया। जिससे किसानों को सरसों की फसल बेचने के लिए गेट पास नहीं मिल पा रहे और उनको निजी हाथों में अपनी सरसों की फसल को बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इन दिनों वैसे भी मौसम में काफी बदलाव आया हुआ है और आसमान में बादल छाए रहते हैं। जिस कारण किसान पहले ही अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं, वहीं अनाज मंडी में अपनी फसल सूखाकर लेकर आ रहे किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आए किसानों ने बताया कि इस समय जो मौसम चल रहा है, उससे सूखी सरसों में भी नमी आ रही है।
विज्ञापन


20 ढेरियों में से हुई सिर्फ दो की बोली, वह भी प्राइवेट
फतेहाबाद की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के लिए मार्केट कमेटी के क्वार्टर क्षेत्र में अलग से जगह दी गई है। यहां पर सरसों की खरीद हो रही है। शुक्रवार को यहां पर सरसों की 20 ढेरियां लगी हुई थी, लेकिन सरकारी खरीद नहीं हुई। केवल दो ढेरियों की बोली हुई, वह भी 4800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मैंने सरसों की फसल की कटाई 15 दिन पहले की थी। शुक्रवार को ही सरसों लेकर मंडी में आया हूं। सरसों की नमी को तीन बार चैक किया गया। जिसमें नमी 8.2 से 8.6 तक आई है। मैैनें सरसों निजी हाथों में बेचने से इंकार कर दिया है। अब आगे इंतजार रहेगा कि कब सरकारी बोली हो, सरसों एमएसपी रेट पर बिके।

-बलवान सिंह, किसान मानावाली।
कोट
अनाज मंडी में सरसों की फसल बेचने के लिए किसानों को कोई परेशानी नहीं है। गेट पास मिल रहा है, हालांकि पोर्टल में थोड़ी दिक्कत है। सरकारी खरीद भी हो रही है। वहीं निजी व्यापारी भी किसानों की सरसों की फसल खरीद रहे हैं।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed