फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dusty winds blew in the afternoon, drizzle brought relief from the heat

Fatehabad News: बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dusty winds blew in the afternoon, drizzle brought relief from the heat
फतेहाबाद के भट्टू रोड से धूल भरी हवाओं के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद जिले में धूलभरी हवाएं चलीं और इसके बाद हुई बूंदाबांदी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस साल राहत की बात यह रही नौतपा के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है, जबकि पिछले साल नौतपा में जिले का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। उमस और गर्मी से परेशान लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बारिश फसलों के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद फसलों की वृद्धि में तेजी आएगी व बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि खरीफ फसलों की बिजाई का काम जारी है। जिन फसलों की बुवाई हो चुकी है उनकी वृद्धि दर में बढ़ोतरी होगी। बारिश फसलों के लाभदायक है। लेकिन धूल भरी हवाओं से पत्ती मुरझाने से पौधा नष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। रविवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दो जून को मौसम खुश्क रहेगा। तीन और चार जून को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलाव जारी रहेगा। इससे गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलने व बारिश की संभावना बन रही है।

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed