फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dushyant Chautala accused of ignoring

रामकुमार गौतम के बाद अब टोहाना विधायक बबली ने खोला दुष्यंत के खिलाफ मोर्चा, अनदेखी का लगाया आरोप

Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala accused of ignoring
देवेंद्र सिंह बबली, विधायक टोहाना। - फोटो : Fatehabad
जननायक जनता पार्टी के विधायकों का अंसतोष बढ़ता ही जा रहा है। पहले रामकुमार गौतम जहां डिप्टी सीएम के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे तो अब टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने भी दुष्यंत चौटाला के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में टोहाना के विधायक बबली ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यहां तक चेतावनी दे दी कि दुष्यंत को विधायकों ने ही विधायक दल का नेता बनाया है और अनदेखी अगर जारी रहती है तो विधायक दल का नेता बदला भी जा सकता है। देवेंद्र सिंह बबली सरकार की शुरुआत से ही टोहाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे हैं। ये माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर उनकी मुहिम को सरकार का साथ नहीं मिल रहा, जिसके चलते उन्होंने अब अपने ही नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की इस मुद्दे पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच चंडीगढ़ में बुधवार को जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बीच मुलाकात भी हुई है।
विज्ञापन

बोले- हम विधायकों को बेच दिया गया है : निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में देवेंद्र सिंह बबली ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप जड़ा है कि विधायकों को बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी की अनदेखी हो रही है और एक दुकान चलाने जैसी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से दुष्यंत चौटाला को सिस्टम चलाना चाहिए था, उसमें वो कमजोर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि टोहाना की जनता ने उनको चुनकर विधानसभा में भेजा है ताकि उनकी आवाज बन सकूं। उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वो कभी सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बराला को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर जीते थे चुनाव : एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में टोहाना विधानसभा सीट से दूसरा चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र सिंह बबली ने बीजेपी केे तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को लगभग एक लाख वोटों से हराया था। इसके बाद वो लगातार टोहाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य न होने व सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हो गए थे। उन्होंने लगातार पुलिस, बिजली निगम व नगर निकाय को अपने निशाने पर रखा हुआ है। लेकिन उनकी शिकायतों के बावजूद किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से उनके सामने समस्याएं बढ़ती जा रही थीं।
मैंने अपनी बात रखी है, जिसके लिए टोहाना की जनता ने मुझे चुनकर विधानसभा में भेजा है। पार्टी से कोई बात होगी तो वो पार्टी के मंच पर होगी। मुझे उम्मीद है कि जनता के कामों को पूरा करवाने की मेरी लड़ाई में पार्टी साथ खड़ी होगी। ये पार्टी हम लोगों की भी है। मैं किसी से दबता नहीं हूं और बतौर विधायक जो मुझे करना चाहिए, वो ही काम कर रहा हूं। - देवेंद्र सिंह बबली, विधायक टोहाना।

ये जजपा का अंदरूनी मामला है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरी निशान सिंह जी से आज मुलाकात हुई है लेकिन उस मुलाकात का एजेंडा किसानों की समस्या को दूर करने को लेकर था। टोहाना विधायक का मसला उनका अंदरूनी है।’ - सुभाष बराला, पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed