फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   During the night stay program, farmers said that they have harvested paddy for 15 days and have not received balers. The DC's reply will arrive in the morning

Fatehabad News: रात्रि प्रवास कार्यक्रम में किसान बोले, 15 दिन से धान काट चुके नहीं मिले है बेलर, डीसी का जवाब सुबह पहुंच जाएगी

Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
During the night stay program, farmers said that they have harvested paddy for 15 days and have not received balers. The DC's reply will arrive in the morning
गांव नूरकी अहली में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ​शिकायतें सुनते हुए डीसी और एसपी संवाद
फतेहाबाद। गांव नूरकी अहली में सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। इससे पहले अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान, प्रशासन के पास विभिन्न मुद्दों से संबंधित करीब 60 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में मुख्य रूप से पेयजल की समस्या, टूटी हुई सड़कें, राशन कार्ड कटने, बुढ़ापा पेंशन लागू करने संबंधित मुद्दे शामिल थे। कई ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की शिकायत भी की।
विज्ञापन

---------
स्टेडियम के बारे में रखी समस्या
गांव नूरकी अहली में युवाओं ने खेल स्टेडियम की समस्या रखी। इस दौरान 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि खेल मैदान गांव से काफी दूर है, वहां पर न तो स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था और न ही संसाधन है। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि गांव में योग करने वाले काफी बच्चे हैं लेकिन गांव के मैदान में कोई भी व्यवस्था नहीं हैं। योग अभ्यास के लिए कोई ज्यादा सामान की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए जो भी समान है वह पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

पराली प्रबंधन के लिए नहीं मिल रहे बेलर

रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान किसान दीवान व सतवीर वहां पहुंचे और कहा कि पिछले 15 दिनों से उन्होंने धान काट कर रख लिया लेकिन पराली प्रबंधन के लिए उन्हें मशीन नहीं मिल रही है। डीसी ने कहा कि मंगलवार सुबह खेतों में बेलर मशीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed