{"_id":"68150762df6f70aab50ce6d8","slug":"during-remand-two-fortuners-and-mobile-phones-were-recovered-from-mandeep-alias-raju-punjabi-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133204-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिमांड के दौरान मनदीप उर्फ राजू पंजाबी से दो फॉर्च्यूनर, मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिमांड के दौरान मनदीप उर्फ राजू पंजाबी से दो फॉर्च्यूनर, मोबाइल फोन बरामद
Fri, 02 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस की हिरासत में मनदीप पंजाबी।
फतेहाबाद। 819 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त मामले में आरोपी मनदीप उर्फ राजू पंजाबी का सात दिन का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान मनदीप पंजाबी से दाे फॉर्च्यूनर गाड़ियां व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया है।
इस मामले में फतेहाबाद पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। सीआईए फतेहाबाद की टीम ने माह अक्तूबर 2024 में ढाणी गोपाल में लावारिस हालात में खड़े कैंटर में मिले 819 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त के मामले में मनदीप को गिरफ्तार किया था और रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ में सामने आया था मनदीप का नाम : 819 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त मामले में जांच के दौरान साइबर सेल व सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से आरोपी भगत सिंह उर्फ भगता निवासी बनगांव को काबू कर उससे पूछताछ की गई थी। उसने पूछताछ में मनदीप उर्फ पंजाबी को इस वारदात में शामिल बताया। भगत सिंह ने बताया कि आरोपी मनदीप उर्फ पंजाबी रास्ता न मिलने की वजह से फायर करके मौके से कैंटर छोड़कर भाग गया था। पकड़ा गया 819 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त मनदीप का ही है। उसी मामले में मनदीप को पुलिस ने दो अप्रैल को काबू किया था।
विज्ञापन
पंजाबी गैंग का है सरगना
मनदीप उर्फ पंजाबी के विरुद्ध डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के पुलिस रिकॉर्ड में 26 मुकदमे दर्ज हैं। वह पंजाबी गैंग का सरगना भी है और भांभू गैंग का सहयोगी रहा है। मनदीप पंजाबी पर पिछले 12 सालों में 26 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 9 केस में वह बरी हो चुका है।