फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the strike of Patwaris, many works including five thousand mutations stopped

Fatehabad News: पटवारियों की हड़ताल से पांच हजार इंतकाल समेत कई काम ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike of Patwaris, many works including five thousand mutations stopped
फतेहाबाद। लघुसचिवालय के बाहर धरने को संबो​धित करते वक्ता। संगठन
फतेहाबाद। सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। जिलेभर के पटवार भवनों पर ताले लटके रहे। इससे करीब पांच हजार इंतकाल समेत कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

पटवारियों ने लघु सचिवालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता जिला कैशियर बलबीर सिंह ने की। धरने को पार्षद मोहन लाल नारंग, मजदूर नेता कामरेड राम कुमार बहबलपुरिया, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव बेगराज और पूर्व रोडवेज कर्मचारी बनारसी दास सहित किसानों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

पटवारियों ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण इंतकाल दर्ज करने में परेशानी आ रही है। कई मामलों में हिस्से और मालिकों के नाम सही दर्ज नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पोर्टल को दुरुस्त करने तक विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान सुराश कुमार और उपप्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार पोर्टल की सभी तकनीकी खामियां जल्द दूर करे। उन्होंने डीसीएस का काम निजी एजेंसी से करवाने का आदेश वापस लेने की मांग की। हड़ताल के चलते करीब 1500 प्रमाण पत्र, 500 रजिस्ट्रियां और 700 लोन संबंधी रिपोर्ट का काम भी प्रभावित रहा।
कई लोग जरूरी काम करवाने पहुंचे लेकिन कार्यालय बंद मिले। उन्हें बिना काम करवाए लौटना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed