फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to storm, there was a fault in HUDA sector and Dariyapur feeder

Fatehabad News: आंधी की वजह से हुडा सेक्टर व दरियापुर फीडर में आया फाल्ट

Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to storm, there was a fault in HUDA sector and Dariyapur feeder
कई स्थानों पर बिजली रही चार घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर अचानक तेज आंधी आने से बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। फतेहाबाद के हुडा सेक्टर फीडर में आंधी की वजह से फाल्ट आ गया। बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे और करीब साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इसके अलावा गांव दरियापुर का फीडर भी प्रभावित हुआ, यहां पर तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई।

फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आंधी आई। इसकी वजह से हुडा सेक्टर में बिजली निगम के फीडर में फाल्ट आ गया। वहीं, दरियापुर के सब स्टेशन में भी ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट को ढूंढने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी लगातार जुटे रहे। दरियापुर में फाल्ट मिलने पर करीब तीन घंटे बाद बिजली लाइन को चालू किया गया।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में फाल्ट आने के कारण लाजपत नगर, भुना रोड, ऑटो मार्केट, गांव बोसवाल, नई सब्जी मंडी, खेमाखाती चौक वाली रोड, अशोक नगर, सुभाष कॉलोनी, हिसार रोड के लोग प्रभावित रहे और उनको गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में काफी समय लग गया। बाद में फाल्ट मिला तो उसे ठीक किया गया। इस दौरान इन इलाकों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा सेक्टर से हाल में जोड़े गए हैं हिसार रोड के इलाके
गौरतलब है कि हिसार रोड स्थित क्षेत्रों को हाल ही में हुडा सेक्टर फीडर से जोड़ा गया है। पहले यहां पर भट्टू रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई होती थी, लेकिन लोड अधिक होने के कारण इन क्षेत्रों में बार बार ट्रिपिंग और फाल्ट आ रहे थे, जिसको देखते हुए इनको हुडा सेक्टर में जोड़ दिया गया।


आंधी की वजह से हुडा सेक्टर फीडर और दरियापुर फीडर की सप्लाई में फाल्ट आ गया था। जिसे ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया गया।

-मानिक, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed