{"_id":"67339bfd4848135ee0020fe1","slug":"due-to-slow-lifting-of-paddy-there-is-no-space-left-in-the-market-for-sifting-and-weighing-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-124882-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान की धीमी उठान से मंडी में झराई और तुलाई के लिए नहीं बची जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान की धीमी उठान से मंडी में झराई और तुलाई के लिए नहीं बची जगह
Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। धीमी उठान के चलते जिले के खरीद केंद्र और अनाज मंडियां धान की फसल से अट गई हैं। जिले में मंगलवार तक 39,960 मीट्रिक टन धान की उठान बाकी रही। इससे मजदूरों को धान की ढेरियों की झराई करने और तुलाई का काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मजूदरों को अनाज मंडी में धान की ढेरी रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। इसको लेकर फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी के मजदूर काले राम, दीपचंद, पवन कुमार, विनोद, गोकुल कुमार और इंद्र सिंह आदि ने बताया कि अब मंडियों में परमल धान की आवक कम हो गई है। इसके बाद अब बासमती धान की आवक में तेजी आ रही है। मगर उठान में तेजी नहीं लाई गई है। इससे धान की कई ढेरियां लग गई हैं। किसानों को मंडी के बाहर ही अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले की अनाज मंडियों में अभी कुल धान की खरीद 7,11,875 मीट्रिक टन हुई है। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1,72,580 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,29,655 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 3,09,640 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं जिले की अनाज मंडियों में 6,77,932 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान हुई है। जिसमें से खाद आपूर्ति विभाग ने 1,65,805 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,18,750 मीट्रिक टन तथा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,93,377 मीट्रिक टन धान की फसल की उठान की है। जिसके लिए 1547.43 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अनाज मंडी में धान की फसल खरीदने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उठान भी हो रही है। अभी 93 प्रतिशत धान की फसल की उठान की जा चुकी है।
यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद