{"_id":"67eecbea8eeb76f3f70ce69f","slug":"due-to-rising-temperatures-electricity-consumption-increased-by-50-thousand-units-in-a-week-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131736-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तापमान बढ़ने से एक सप्ताह में 50 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तापमान बढ़ने से एक सप्ताह में 50 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ी
Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में स्थित में शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम का कार्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे अब गर्मी का अहसास होने लगा है।
इससे राहत पाने के लिए उपभोक्ताओं ने बिजली उपकरण चलाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में पिछले एक सप्ताह में करीब 50 हजार यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। हालांकि, अगले दिनों में तापमान की बढ़ोतरी के होने की उम्मीद है।
इससे बिजली की खपत में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में मार्च माह के अंत से ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, पंखे व कूलर का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन
इस कारण वीरवार को फतेहाबाद शहर में 2 लाख 27 हजार यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस माह में जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शहर की प्रतिदिन खपत भी तीन लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।
पिछले एक सप्ताह में बिजली खपत
शुक्रवार - 2,10,280 यूनिट
शनिवार - 2,01,246 यूनिट
रविवार - 1,94,753 यूनिट
सोमवार - 1,72,206 यूनिट
मंगलवार - 2,18,820 यूनिट
बुधवार - 2,22,660 यूनिट
वीरवार - 2,27,000 यूनिट
तापमान में बढ़ोतरी के साथ शहरी उपमंडल में बिजली की खपत में बढ़ोतरी हुई है। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं परेशानी न हो इसके लिए निगम ने मरम्मत कार्य करवाए हैं। वहीं बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली का उचित प्रयोग करें।
- रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, बिजली निगम, फतेहाबाद।