फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to lack of stadium, players are practicing on Panchayat land

Fatehabad News: स्टेडियम न होने से पंचायती जमीन पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of stadium, players are practicing on Panchayat land
खेल ग्राउंड में गंदगी के लगे हुए ढेर । संवाद
समैन। गांव सनियाना में खेल परिसर न होने के कारण खिलाड़ी सरकारी और खाली पड़ी पंचायती जमीन में अभ्यास करने को मजबूर हैं। खेल कोच की व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद मैदान की कमी और आवश्यक सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। पंचायती जमीन में न पीने के पानी की सुविधा है और न ही शौचालय। इसके अलावा खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को कोई खेल सामग्री या सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच बलजिंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कश्मीर सिंह, अध्यापक विनोद कैरो, बीर सिंह और शहीद स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य फरियाद सिंह ने बताया कि गांव में 50 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में सुबह और शाम अभ्यास करते हैं। सरकारी सुविधाओं की कमी के कारण अधिकांश खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव की क्रिकेट टीम ने राज्य स्तर पर कई बार बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन खेल परिसर और सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार और खेल विभाग से मांग की है कि गांव में खेल परिसर का निर्माण किया जाए, जिसमें पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। ताकि खिलाड़ी नियमित और व्यवस्थित अभ्यास कर सकेंगे और उनकी प्रतिभा का सही विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------







गांव में अलग अलग खेलो से जुड़े 50 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास करते हैं। खेल परिसर न होने के कारण वे स्कूल व पंचायती जमीन में बने खेल मैदानों पर अभ्यास करते हैं। अपने कार्यकाल में गांव में खेल स्टेडियम बनवाने का प्रयास किया था, लेकिन खेल विभाग के पास प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। उनकी सरकार से मांग है कि गांव में खेल परिसर का निर्माण करवाया जाए।

-बिजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच, सनियाना







--------



गांव में खिलाड़ियों के लिए सरकार की तरफ से कोई विशेष सुविधा नहीं है। गांव के खिलाड़ी अपने स्तर पर पैसे एकत्रित करके खेलो का सामान खरीदते हैं। खेल परिसर नहीं होने के कारण खिलाड़ी स्कूल में बने छोटे से मैदान पर अभ्यास करते हैं इसलिए उनकी सरकार से मांग है कि गांव में जल्द से जल्द खेल परिसर का निर्माण करवाया जाए, ताकि वे सही से खेलों का अभ्यास कर सकें।


-विनोद कैरो, शिक्षक।







---------------



गांव में खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर की सख्त जरूरत है। खिलाड़ी सरकारी स्कूल में ही बने खेल मैदान में खेलों का अभ्यास करते हैं। ग्राम पंचायत के पास 2 एकड़ से अधिक पंचायती जमीन है। इस पर खेल परिसर बनवाने के लिए प्रस्ताव खेल विभाग के पास भेजा गया है। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि गांव में जल्द से जल्द खेल परिसर का निर्माण करवाया जाए।

-कश्मीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, सनियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed