फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to beautification in the civic hospital, health services faltered, manual prescriptions were cut under the shed, and there was pushing and shoving in the OPD.

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण के चलते लड़खड़ाईं स्वास्थ्य सेवाएं, शेड के नीचे मैनुअल कटीं पर्चियां, ओपीडी में धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to beautification in the civic hospital, health services faltered, manual prescriptions were cut under the shed, and there was pushing and shoving in the OPD.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल शेड के नीचे ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण व मरम्मत के कार्यों के कारण फैली अव्यवस्था से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को अस्पताल परिसर में शेड के नीचे मैनुअल पर्चियां काटी गईं, जिससे लंबी कतारें लग गईं और मरीजों को करीब डेढ़ घंटे तक गर्मी में बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा एक ही जगह पर कई विशेषज्ञों की ओपीडी होने से मरीजों को धक्का-मुक्की भी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों का दावा है कि सितंबर के पहले सप्ताह तक ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा कर लिया जाएगा, तब तक मरीजों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा। अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने के कारण हाल ही में शुरू किए गए प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र को बंद कर दिया गया है। इस केंद्र पर मरीजों को दवाइयां कम दरों पर मिलती थीं।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल के एसएमओ कार्यालय को सिविल सर्जन की कोठी में अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि सीएमओ कार्यालय फिलहाल खाली है। ग्राउंड फ्लोर पर एसएमओ व एसएनओ कार्यालय बनाए गए हैं, जबकि पहली मंजिल पर क्लेरिकल स्टाफ के लिए अस्थायी कार्यालय तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में तीन विशेषज्ञों की ओपीडी

नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ और आर्थो सर्जन की ओपीडी चल रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने से यहां धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रहती है और कई बार विशेषज्ञों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के चलते मशीनें धूल में ढकी पड़ी हैं और प्रशासन को तैयारियां करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। फिलहाल केवल जांच-परख हो पा रही है, जबकि माइनर ऑपरेशन रुक गए हैं।

हीमोफीलिया मरीजों के लिए वार्ड का निर्माण

लोक निर्माण विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण कार्य पर लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, बिजली कार्यों पर 2 करोड़ रुपये व्यय होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर फॉल सीलिंग का काम शुरू हो चुका है। अस्पताल में पहली मंजिल पर हीमोफीलिया मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाया जा रहा है। इसके अलावा, कमरा नंबर 10 को छोटा कर उसमें अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे।


मरीजों के लिए अस्थायी ओपीडी व्यवस्था

नेत्र रोग व मनोचिकित्सक : कमरा नंबर 21

एनसीडी : कमरा नंबर 23

शिशु रोग व ईएनटी : कमरा नंबर 31

महिला रोग विशेषज्ञ: कमरा नंबर 32 और 33

सर्जन एवं फिजीशियन: कमरा नंबर 109

आर्थो सर्जन व स्किन नशा मुक्ति केंद्र

इंजेक्शन व ईसीजी: इमरजेंसी

आयुष्मान काउंटर: डायलिसिस सेंटर

फीस काउंटर: कमरा नंबर 32

डीईआईसी: ब्लड बैंक

कार्यालय: सीएमओ रिहायश
डेंटल ओपीडी: आयुष भवन

------

अस्पताल में मरम्मत कार्य चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए वार्ता हुई है। उनका कहना है कि एक सितंबर से पहले ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed