फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DSP held a meeting with police friends

Fatehabad News: डीएसपी ने पुलिस मित्रों के साथ की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
DSP held a meeting with police friends
जाखल थाने में पुलिस मित्रों के साथ बैठक करते डीएसपी। पुलिस विभाग
जाखल। 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुरक्षा, नशा नियंत्रण और जनजागरूकता को लेकर शनिवार को थाना जाखल में पुलिस-मित्र बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता टोहाना उप-अधीक्षक उमेद सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी से अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी बनाना था।
विज्ञापन

डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत समन्वय ही सुरक्षित और नशा मुक्त समाज की कुंजी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। साथ ही, किसानों और नागरिकों को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस-मित्र नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय समुदायों को जोड़ा जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और नशा नियंत्रण दोनों को सशक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की छोटी-सी सूचना भी बड़ी घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है। डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस-मित्र नेटवर्क और जनसहयोग के माध्यम से सुरक्षा, नशा नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष विक्की कामरा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह, गोशाला सचिव कमलकांत जैन, नगरपालिका पार्षदों और ब्लॉक जाखल के सरपंचों ने भाग लिया। सभी ने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और पुलिस के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed