फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DSP Chandrapal's last rites were performed with state honors

Fatehabad News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ डीएसपी चंद्रपाल का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
DSP Chandrapal's last rites were performed with state honors
गांव झलनियां में डीएसपी चंद्रपाल को सलामी देती एसपी आस्था मोदी।
फतेहाबाद। अग्रोहा के पास शनिवार शाम को सड़क हादसे में काल का ग्रास बने साइकिलमैन डीएसपी चंद्रपाल का रविवार को उनके पैतृक गांव फतेहाबाद के झलनियां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसपी आस्था मोदी, विधायक दुड़ाराम सहित कई लोगों ने इससे पहले उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाए।
विज्ञापन

रतिया के डीएसपी एवं फतेहाबाद के गांव झलनियां के मूल निवासी डीएसपी चंद्रपाल शनिवार शाम को अपनी ड्यूटी निपटाकर फतेहाबाद से साइकिल से हिसार स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। अग्रोहा के पास पीछे से तेज रफ्तार वैगनार कार ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में डीएसपी चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को डीएसपी चंद्रपाल का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव झलनियां लाया गया। इस दौरान पूरा गांव उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। उनके दोनों बेटों व पारिवारिक सदस्यों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। डीएसपी चंद्रपाल को रविवार दोपहर 12 बजे झलनियां स्थित उनकी ढाणी में बिश्नोई पंथ की प्रथा अनुसार मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले पुलिस गार्द ने उनको सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल पर ही घर जाते थे डीएसपी

डीएसपी चंद्रपाल फिलहाल रतिया क्षेत्र का प्रभार देख रहे थे। फतेहाबाद पुलिस लाइन के अलावा हिसार में भी उनका निवास था। अक्सर वे अपने हिसार निवास के लिए साइकिल से ही जाया करते थे। शनिवार शाम को भी वह साइकिल से हिसार जा रहे थे की दुखद हादसा हो गया।

रविवार को बेटे का था जन्मदिन, मातम में बदला
रविवार को ही डीएसपी चंद्रपाल के छोटे बेटे मंथन का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन को मनाने के लिए डीएसपी चंद्रपाल अपनी ड्यूटी समाप्त करने के लिए हिसार अपने निवास पर साइकिल से जा रहे थे। उनके बेटे के जन्मदिन मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बताया गया है कि उनके दोनों बेटे भी साइकिलिंग करते हुए उनके साथ ही चले थे, लेकिन वह काफी आगे निकल गए और इसी दौरान अग्रोहा के पास डीएसपी चंद्रपाल हादसे का शिकार हो गए।

कोट

इस हादसे में हरियाणा पुलिस ने एक काबिल ऑफिसर को गवां दिया है। वह काफी ईमानदार पुलिस अधिकारी थे। उनकी सूझबूझ व नेक नियति का हमें हमेशा फायदा होता था। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ होती थी तो मैं उनको ही उस स्थान पर भेजती थी, क्योंकि हर व्यक्ति उनकी बात मान जाता था।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed