फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drugs, nigerian and fatehabad police, nigerian and police arrest, fatehabad

नाइजीरियाई ड्रग तस्कर से जुड़े फतेहाबाद से पकड़े गए पुलिसकर्मियों और तस्करों के तार

Wed, 07 Sep 2016 11:25 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 07 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
drugs, nigerian and fatehabad police, nigerian and police arrest, fatehabad
नाइजीरियन नागरिक एरिक को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
 बीते दिवस शहर के बाहर पाली होटल के पास हेरोइन तस्करों से रिश्वत लेते धरे गए पुलिसकर्मियों और तस्करों के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक नाइजीरियाई नागरिक एरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये नकदी बरामद की है। एरिक को हेरोइन तस्करी की बड़ी मछली माना जा रहा है। एएसपी गंगाराम पूनियां के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही को फतेहाबाद पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। साथ ही इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य पुलिसकर्मी धीरज को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में तीन तस्कर बंसी, शेर सिंह और संजय उर्फ संदीप के अलावा तीन पुलिस कर्मचारियों कृष्ण कुमार, मनदीप और प्रवीण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन


डीजे के नाम से है प्रसिद्ध एरिक
एएसपी गंगाराम पूनियां ने बताया कि पिछले दिनों पाली होटल के पास पकड़े गए हेरोइन तस्करों और उनसे रिश्वत ले रहे पुलिसकर्मियों से पूछताछ में दिल्ली निवासी नाइजीरियाई नागरिक एरिक का नाम सामने आया था। एरिक दिल्ली के जनकपुरी में रहता है और नशे की दुनिया में डीजे के नाम से प्रसिद्ध है। इस नाम का जिक्र पहले भी गिरफ्तार हुए कई हेरोइन तस्करों से पूछताछ में आया था लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस इस तक नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि मंगलवार को फतेहाबाद पुलिस ने इसे काबू कर ही लिया। बुधवार को नाइजीरियाई नागरिक एरिक को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अब एरिक से ये उगलवाने की कोशिश करेगी कि वह फतेहाबाद जिले में किस-किस को हेरोइन और स्मैक की सप्लाई करता रहा है। पुलिस को इस पूछताछ से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एरिक को कौन सप्लाई करता है हेरोइन, अब इस जांच में जुटेगी फतेहाबाद पुलिस
फतेहाबाद पुलिस रिमांड के दौरान इस बात पर भी फोकस करेगी कि आखिर दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक एरिक उर्फ डीजे को कौन हेरोइन सप्लाई करता था। पुलिस को अंदेशा है कि एरिक खुद छोटे स्तर पर काम करता है और बड़ी खेप की डिलीवरी के लिए वह किसी और की मदद लेता है। अगर पुलिस उस आदमी तक पहुंच गई तो दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में नशे की सप्लाई में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये एक जगह और हेरोइन की डिलीवरी होती थी दूसरी जगह
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एरिक से संपर्क करने पर वो पहले फोन करने वाले से ड्रग्स की मात्रा के बारे में पूछता था। उसके नंबर कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही थे। ऐसे में वह यही समझता था कि उसे केवल ड्रग्स के लिए ही फोन आएगा। अगर ड्रग्स की थोड़ी सी मात्रा की डिमांड होती थी तो वो खुद ही दे देता था लेकिन अगर बड़ी खेप की मांग होती तो वो कहीं से अरेंज कराकर देता था। यह भी पता चला है कि नाइजीरियाई एरिक पहले पैसे किसी एक जगह पर लेता था और फिर दूसरी जगह पर ड्रग्स की डिलीवरी करता था। फतेहाबाद पुलिस ने भी दिल्ली में उसे ड्रग्स ट्रैप में ही फंसाया। उससे ड्रग्स की डिमांड रखी गई, जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर जब वह आया तो उसे दबोच लिया गया।

क्या कहता है एरिक
पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह हेरोइन की तस्करी का काम करता है और 2015 में भारत आया था, लेकिन उसका पासपोर्ट-वीजा गुम होने के बाद वह देश के कई राज्यों मेें ड्रग की तस्करी का धंधा कर रहा था। आरोपी ने माना कि अक्सर गिरोह के सदस्य जगह बदलकर तस्करी को अंजाम दे रहे थे और हरियाणा में भी काफी लोगों को हेरोइन और स्मैक सप्लाई करते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 31 अगस्त को संदीप उर्फ संजय ने ऐरिक से 110 ग्राम हेरोइन एक लाख 50 हजार रुपये में खरीदने के लिए सौदा किया। अन्य दो आरोपी बंसी निवासी खारिया और संजय उर्फ संदीप निवासी अंजली कालोनी से भी पुलिस ने हेरोइन की बरामदगी की, लेकिन पैसे की एवज में तस्करों को छोड़ने के आरोप में तीनों पुलिस कर्मचारियों से 20-20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।


ड्रग्स तस्करों और पुलिसकर्मियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में इन लोगों ने एक नाइजीरियाई नागरिक एरिक का जिक्र किया था। उसे दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार किया गया है। पहले भी गिरफ्तार किए गए तस्करों से बातचीत में डीजे का जिक्र आया था जो एरिक का ही दूसरा नाम है। उम्मीद है कई बड़े खुलासे होंगे।
गंगाराम पूनियां, एएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed