{"_id":"5d471bbc8ebc3e6cca5d9a0a","slug":"drug-villagers-meeting-fatehabad-fatehabad-news-rtk509623817","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नन्हेड़ी और जापतेवाला में नशाबंदी के खिलाफ मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नन्हेड़ी और जापतेवाला में नशाबंदी के खिलाफ मुहिम शुरू
विज्ञापन
कुलां। इलाके के गांवों में अब नशा मुक्ति अभियान जोर पकड़ने लगा है। एक ओर जहां यहां जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान से हर दिन नशा तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जा रहा है, वहीं ग्रामीणों द्वारा आगे आकर गांवों को नशा मुक्त बनाने की मुहिम भी शुरू कर दी है। क्षेत्र में इससे पूर्व आधा दर्जन गांवों में नशाखोरी के विरुद्ध सतर्कता कमेटियां कार्य कर रही हैं। वहीं अब क्षेत्र के दो और गांवों के ग्रामीण इस दिशा में आगे आए हैं। गांव नन्हेड़ी व जापतेवाला (खेड़ा) में ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से नशाबंदी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। गांव जापतेवाला में ग्रामीणों द्वारा मिलकर अपने स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है, जो नशा तस्करों पर पैनी निगाह रख रही हैं। वहीं गांव नन्हेड़ी में भी नशामुक्ति को लेकर शनिवार सांय एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा संगठन और मौजिज लोगों सहित ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में ग्राम सरपंच द्वारा गांव को नशामुक्त करने का प्रस्ताव रखा। जिसकी बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा सराहना करते हुए प्रस्ताव पर अमल करने की हुंकार भरी। इसे लेकर उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से नशा मुक्त संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
नशा तस्करों पर रखी जाएगी नजर
ग्राम पंचायत की बैठक में तय किया गया कि गांव में गठित की गई कमेटी के सदस्य पहले नशा करने और बेचने वालों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से नशेड़ी युवकों का उपचार कराया जाएगा। इसके बाद नशा करने और बेचने वालों पर नजर रखेंगे। अगर फिर भी कोई व्यक्ति नशे में लिप्त मिला तो, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी।
नशेड़ी युवकों को किया पुलिस के हवाले
गांव जापतेवाला में नशे के खिलाफ बीते दिनों गठित की गई कमेटी के सदस्यों द्वारा गांव के पास ही खाली जगह पर बैठकर नशा करते दर्जनभर नशेड़ियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने नशेड़ी युवकों को कुलां चौकी पुलिस के हवाले किया गया। गांव जापतेवाला में नशे के विरुद्ध गठित कमेटी सदस्य मलकीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशेड़ी युवक आसपास गांवों के है। यह युवा विगत कई दिनों से यहां खाली जगह में बैठकर नशा करते थे, इससे गांव का माहौल खराब हो रहा था।
विज्ञापन
कोट्स
ग्रामीणों का नशा मुक्ति का निर्णय सराहनीय कदम है। ऐसी कमेटी प्रत्येक गांव में हो तो संभावित ही सुधार की बयार आएगी। पुलिस कमेटी का हर संभव सहयोग करेगी। ग्रामीणों के इन प्रयासों से यहां नशे की गर्त में डूब रहीं युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी, वहीं गांव में अच्छा माहौल होगा। ग्रामीणों के सहयोग से ही पुलिस का नशा मुक्ति अभियान सफल बन सकता है।
-आनंद बैनीवाल, पुलिस चौकी प्रभारी कुलां।