{"_id":"6a1c78210e6b320db00ac2d2","slug":"drug-smugglers-will-be-socially-boycotted-in-talwara-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154857-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तलवाड़ा में नशा तस्करों का होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तलवाड़ा में नशा तस्करों का होगा सामाजिक बहिष्कार
Sun, 31 May 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
जाखल। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप सिंह।
जाखल। गांव तलवाड़ा की ग्राम पंचायत ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के खिलाफ सख्त और निर्णायक अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। पंचायत ने साफ किया है कि नशा बेचने, तस्करी करने तथा चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों का किसी भी स्तर पर समर्थन नहीं किया जाएगा।
पंचायत ने ऐसे लोगों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लेते हुए यह भी तय किया है कि उनके पक्ष में अदालतों में जमानत नहीं ली जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप सिंह ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इसे समाप्त करने के लिए पंचायत, ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा समर्थन करेगी और समाज को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि गांव में नशा बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी तुरंत पंचायत या पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाए। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
मनदीप सिंह ने बताया कि पंचायत का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना भी है। इसके लिए उपचार और परामर्श की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और संबंधित संस्थाओं के सहयोग से की जाएगी। ऐसे लोगों के पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।