{"_id":"6a776be2c2d60e55b0054554","slug":"drug-smugglers-assets-worth-6649-lakh-frozen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158910-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा तस्कर की 66.49 लाख रुपये कीमत की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा तस्कर की 66.49 लाख रुपये कीमत की संपत्ति फ्रीज
Sat, 08 Aug 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
रतिया। पुलिस द्वारा फ्रीज की गई संपत्ति। पुलिस प्रशासन
रतिया। नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसकी अवैध कमाई से जुड़ी संपत्ति पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस ने रतिया की डेजी कॉलोनी निवासी अमरजीत उर्फ अमर की करीब 66 लाख 49 हजार 618 रुपये की संपत्ति और बैंक राशि फ्रीज करवाई है।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी अमरजीत उर्फ अमर के खिलाफ शहर थाना रतिया में 4 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से नशे की 2,989 गोलियां और 32 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आय, बैंक खातों और संपत्तियों से जुड़े आर्थिक स्रोतों की पड़ताल की। प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल और संबंधित पुलिस टीमों की जांच के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक फ्रीज की गई संपत्ति में आजाद मार्केट, रतिया स्थित करीब 60 लाख रुपये मूल्य की दुकान और बैंक खाते में जमा 6 लाख 49 हजार 618 रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
::::::::::::::::::
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। नशे के कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
- निकिता खट्टर, पुलिस अधीक्षक।