फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smuggler from Madhya Pradesh arrested with 1 kg 50 grams opium

Fatehabad News: 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ मध्य प्रदेश का नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler from Madhya Pradesh arrested with 1 kg 50 grams opium
फतेहाबाद/जाखल। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने जाखल के रेलवे ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। तस्कर की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शिव नगर साहिबा की बगिया तिगारा रोड का निवासी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार के डीएसपी राज सिंह और फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह के नेतृत्व में एचएनसीबी यूनिट फतेहाबाद की एक टीम नशाखोरों की पड़ताल में जा रही थी। टीम में शामिल एएसआई रोशन लाल, मुख्य सिपाही गुरिंद्र पाल, महेश कुमार व राधेश्याम शहर फतेहाबाद, नरवाना, टोहाना से होते हुए कड़ैल चौक जाखल से रेलवे ओवरब्रिज जाखल के साथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन की तरफ जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उसने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम रास्ता बदल लिया व कच्चे रास्ते से खेतों की तरफ जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस की मदद से उसे काबू किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी टोहाना शमशेर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर काले रंग की मोमी प्लास्टिक थैली से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जाखल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed