फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smuggler arrested with 508 grams of marijuana

Fatehabad News: 508 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 508 grams of marijuana
पुलिस हिरासत में गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्कर को 508 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि विजय कुमार निवासी अशोक नगर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने विजय कुमार को काबू कर उसके घर की तलाशी ली तो 508 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

गेहूं निकालने पर विवाद, मारपीट का आरोपी काबू
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में गेहूं की फसल निकालने पर बढ़े विवाद में मारपीट करने के आरोप में बलवंत उर्फ जिराम निवासी बड़ोपल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 13 अप्रैल को चिंदड़ निवासी जगतपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह किराये के ट्रैक्टर से फसल निकलने का काम करता है। रात के समय मजदूर लगा कर रोहतास के खेत में गेहूं निकल रहा था। रात करीब एक बजे बलवंत व रामेश्वर उर्फ चुहिया आए और कहा कि आज ही उनकी गेहूं की फसल निकालनी है। इस पर जगतपाल ने कहा कि अभी मजदूर आराम कर रहे हैं। इस बात पर वह तैश में आ गया और मारपीट की। बलवंत ने छुरी से वार किया था। पुलिस आरोपी बलवंत से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed