फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug de-addiction camp organized in Dhaulu, treatment of 23 drug victims started

Fatehabad News: धौलू में लगाया नशा मुक्ति शिविर 23 नशा पीड़ितों का इलाज शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction camp organized in Dhaulu, treatment of 23 drug victims started
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धौलू में नशा मुक्ति कैंप में पीड़ितों की काउंसलिंग करते एडीजीपी क
भूना। नशामुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को नशा पीड़ितों के उपचार के लिए गांव धौलू में नशा मुक्ति शिविर लगाया गया। इसमें पहले दिन 23 युवाओं के ब्लड सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट मुताबिक युवाओं का उपचार शुरू किया गया है। नशा मुक्ति कैंप में पीड़ितों को आयुष एवं होम्योपैथी की दवा उपलब्ध करवाई गई। साथ ही पीड़ितों की काउंसलिंग भी करवाई गई।
विज्ञापन




शिविर के पहले दिन एडीजीपी कार्यालय हिसार के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने कैंप का दौरा कर नशा पीड़ितों से संवाद करके उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा नशे से छुटकारा पाने के लिए इच्छा शक्ति सबसे जरूरी है। जबकि अन्य पीड़ितों को भी कैंप में लाने व उपचार शुरू करवाने के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर, भूना और धौलू के विद्यार्थियों को भी नशे से दूर रहने बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


नशामुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुंदरलाल ने बताया कि दो दिवसीय कैंप धौलू में चलेगा। इसलिए बुधवार को डॉक्टर गिरीश नशामुक्ति केंद्र फतेहाबाद से यहां पहुंचेंगे और ड्रग पीड़ितों की काउंसलिंग करके दवा उपलब्ध करवाएंगे। फतेहाबाद में नशामुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर सेे तीन सूत्रीय कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed