फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drug, arrest, asi son, police, fatehabad

एएसआई का बेटा 18 ग्राम हेरोइन सहित काबू

Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
drug, arrest, asi son, police, fatehabad
फतेहाबाद। पुलिस की स्पेशल एंटी-नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक एएसआई के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी युवक की पहचान विनोद बिश्नोई के रूप में हुई है। विनोद के पिता महावीर सिंह हिसार जिले में एएसआई के तौर पर तैनात हैं। पुलिस ने विनोद को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग की विशेष एंटी-नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इसके चलते विभाग की एक टीम ने एएसआई हरदयाल सिंह के नेतृत्व में बड़ोपल व उसके आसपास के इलाके में गश्त शुरू कर दी। एएसआई हरदयाल ने बताया कि इस दौरान उसे आरोपी युवक विनोद स्कूटी पर जाता नजर आया, जिसके बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम को देखते ही वो भागने लगा। भागने पर पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया है कि वो खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत से हेरोइन लेकर आया था और उसे आगे कई जगह सप्लाई करनी थी। एएसआई हरदयाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed