{"_id":"5d72a0118ebc3e01830a03b2","slug":"drug-addiction-special-zone-hunger-strike-praveen-kashi-fatehabad-fatehabad-news-rtk51640405","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बना नशा प्रभावित स्पेशल जोन, फिर आमरण अनशन पर बैठे काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बना नशा प्रभावित स्पेशल जोन, फिर आमरण अनशन पर बैठे काशी
विज्ञापन
नशा विरोधी मुहिम के तहत आमरण अनशन पर बैठे प्रवीन काशी को समर्थन देने पहुंचे इनसो अध्यक्ष दिग्विज?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। करीब एक माह पूर्व फतेहाबाद आए सीएम मनोहर लाल ने सिरसा संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों को नशा प्रभावित स्पेशल जोन बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन यह वादा पूरा न होने के रोष स्वरूप नशा विरोधी आंदोलन चला रहे प्रवीन काशी एक बार फिर आमरण अनशन पर बैठ गए। प्रवीन काशी ने आंबेडकर पार्क में अपना आमरण अनशन शुरू किया। काशी का समर्थन करने पहुंची शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, कांग्रेस नेता मक्खन बाजीगर आदि ने वीरवार रात्रि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत फतेहाबाद आए सीएम मनोहर लाल के समक्ष नशा विरोधी स्लोगन वाली तख्तियां दिखाते हुए प्रदर्शन भी किया, जिन्हें कर्मियों ने मौके से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।
दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह जेजेपी नेता एवं इनसो के राष्ट्रीयध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी जिला पदाधिकारियों संग प्रवीन काशी के आंदोलन को समर्थन देने आंबेडकर पार्क पहुंचे। कांग्रेस डीएनटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मक्खन बाजीगर, महिला विंग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया, बसपा जिला प्रधान बलवान सिंह, इनेलो महिला विंग जिलाध्यक्ष सुमनलता सिवाच, आप जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने भी क्षेत्र में हेरोईन, स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी को समाज की सबसे गंभीर समस्या करार दिया। तमाम नेताओं ने सरकार को घेरते हुए आरोप जड़े कि चिट्टे की तस्करी प्रशासन की मिलीभगत के चलते ही लगातार युवाओं को मौत के दलदल में धकेल रही है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव से पहले ही घोषणा कर दी थी कि जजपा सरकार बनने के बाद सिरसा संसदीय क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी। आज जिस प्रकार से चिट्टा जैसा गंभीर नशा युवा नस्ल को दीमक की तरह खत्म कर रहा है, वर्तमान भाजपा सरकार चाहे बेशक इस मसले पर आंखें मूंदे बैठी हो। लेकिन जेजेपी-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर पहली कलम से हेरोइन, स्मैक, चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों के तस्करों को उम्र कैद की सजा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन काशी हमारे युवाओं की जिंदगी बचाने को लेकर प्रयासरत है, लेकिन सरकार इनकी मांगों का हल निकालने की बजाय बार बार झूठे आश्वासन दे रही है। इस अवसर पर जेजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पूनिया, पूर्व कर्मचारी नेता पूनमचंद रत्ति, अंगद ढिंगसरा, इंद्र माजरा, अनीता क्रांति, अजय ठाकुर, सरोज सुथार, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, राजेन्द्र सूरा, पवन चुघ, संचित मोंगा, राधेश्याम सोनी, सुशील कुमार, रवि कुमार, प्रितम गिल, ज्ञान सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।