फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drivers troubled by waterlogging on the highway in Samain

Fatehabad News: समैन में हाईवे पर जलभराव से वाहन चालक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drivers troubled by waterlogging on the highway in Samain
समैन। गांव समैन में बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 148बी की सड़क पर शनिवार को हुई तेज बारिश से जलभराव होने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे की यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है व इस पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। हालांकि हाईवे की इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी चला हुआ है, लेकिन शनिवार को हुई तेज बारिश से हाईवे की सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव समैन व भीमेवाला के ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे की यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है व सड़क टूटने के बाद सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश से हाईवे की सड़क पर जलभराव होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामफल सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह ने बताया कि सड़क पर बारिश का जलभराव होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट

गांव में नेशनल हाईवे 148बी की सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मनरेगा के तहत सड़क के दोनों तरफ बने नालों की सफाई का कार्य करवाने में जुटी है, ताकि सड़क पर जलभराव से जमा पानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रणबीर गिल, सरपंच समैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed