{"_id":"6747e16b16f5ce6bd40ae1e9","slug":"driver-died-after-fire-in-car-in-tohana-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tohana: टोहाना में कार में लगी आग, चालक की जलने से मौत, देर रात 12 बजे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tohana: टोहाना में कार में लगी आग, चालक की जलने से मौत, देर रात 12 बजे हुआ हादसा
Thu, 28 Nov 2024 08:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:53 AM IST
सार
मृतक की पहचान 43 वर्षीय गांव हैदरवाला निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है, जो ड्राइवरी करता था। मृतक शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे है। वह इस समय रेलवे रोड स्थित हनुमान सेनेटरी की दुकान पर चालक के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
टोहाना के हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले बाईपास पर बुधवार देर रात्रि करीब 12 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। इससे कार सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रामेश्वर ने बताया कि रात्रि के करीब 12 बजे खेत में पानी लगाने के लिए आए हुए थे तो इस गाड़ी में पूरी तरह से आग लगी हुई थी। गैस बनने के कारण शीशा टूट गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय गांव हैदरवाला निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है, जो ड्राइवरी करता था। मृतक शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे है। वह इस समय रेलवे रोड स्थित हनुमान सेनेटरी की दुकान पर चालक के तौर पर कार्यरत था। कार में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।