{"_id":"663a7372074841cf5e0decb3","slug":"drinking-water-shortage-in-village-kirdhan-demonstration-by-closing-the-gate-of-water-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116511-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव किरढ़ान में पेयजल किल्लत, जल घर का गेट बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव किरढ़ान में पेयजल किल्लत, जल घर का गेट बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव किरढ़ान में पेयजल किल्लत को लेकर जलघर का गेट बंद कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
भट्टूकलां। गांव किरढ़ान के सैकड़ों ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत से परेशान होकर गांव के जल घर के गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। गांव में रामदेव मंदिर काॅलोनी से वार्ड नंबर 6, 7 व 8 तक के घरों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। जबकि तीन दिन से आधे गांव में पेयजल सप्लाई नहीं छोड़ने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मंगलवार को गांव के जल घर के गेट को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीण दुनीचंद, घड़सी राम, दलीप, सोनू, अजीत सिंह, रामकिशन, दिनेश, भरत सिंह ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक अवगत कराया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वे पेयजल के लिए पानी दूर दराज से लाने के लिए मजबूर हैं। उनके घरों में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। उनके मोहल्ले के लिए नई लाइन बिछाई गई उसमें भी अवैध कनेक्शन हो गए। जिससे पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ये शिकायत वे अधिकारियों तक को कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए उन्होंने जल घर के गेट पर प्रदर्शन किया। गांव के सरपंच राजेश भिंचर ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को अवगत करवाया है। ताकि इस समस्या का हल हो सके।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन से जल घर के अंदर पेयजल पाइप लाइन टूटी हुई है। इसे दोपहर तक ठीक कर दिया जाएगा। वहीं हर घर पानी सप्लाई पहुंचे इसको लेकर वे पूरी व्यवस्था करवाएंगे। इसको लेकर लाइन ठीक होते ही वे इसकी जांच करेंगे। इस मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी।