फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drain overflow in village Ronjhawali, Panchayat strengthened the ring dam

Fatehabad News: गांव रोंझावाली में नाला ओवरफ्लो पंचायत ने रिंग बांध किया मजबूत

Tue, 26 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drain overflow in village Ronjhawali, Panchayat strengthened the ring dam
रतिया गांव रोंझावाली में जेसीबी की सहायता से पानी बंद करवाते हुए ,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। गांव रोंझावाली में मंगलवार दोपहर बाद पंजाब की ओर से आ रही बरेटा बारिश ड्रेन का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की तरफ बहने लगा। सूचना मिलते ही सरपंच पुरुषोत्तम सिंह और ग्राम सचिव मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी व मजदूरों की मदद से राहत कार्य शुरू कर गांव को जलभराव से बचा लिया।
विज्ञापन


पंजाब से चलकर हरियाणा के रोंझावाली गांव से गुजरने वाली यह बरसाती ड्रेन नंगल के पास घग्गर नदी में मिलती है। सामान्य दिनों में किसान इसका पानी सिंचाई में उपयोग करते हैं, लेकिन बीते दो दिनों में पंजाब में लगातार तेज बारिश के कारण ड्रेन में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे रोंझावाली के पास यह ओवरफ्लो हो गई।
विज्ञापन


गांव वासियों ने इसकी सूचना तुरंत सरपंच पुरुषोत्तम व ग्राम सचिव मुकेश कुमार को दी। इस पर दोनों जेसीबी व मजदूर लेकर मौके पर पहुंचे और जिस स्थान से पानी ओवरफ्लो हो रहा था वहां पर बैग लगाकर और मिट्टी डालकर ओवरफ्लो को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब 150 एकड़ में पहुचा पानी: सरपंच

सरपंच पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि ड्रेन का पानी गांव की लगभग 150 एकड़ खेतों में पहुंच चुका है। खेतों में फसल खड़ी है और उसमें करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। अगर दो दिनों में पानी का बहाव कम नहीं हुआ, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed