फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Don't even know the full form of MSP: Shah

किसी अंग्रेज ने लिखकर दे दिया है, एमएसपी का फुल फॉर्म भी नहीं पता : शाह

Mon, 23 Sep 2024 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Don't even know the full form of MSP: Shah
टोहाना में रैली के दौरान प्रत्याशी देवेंद्र बबली के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
टोहाना (फतेहाबाद)। अमित शाह ने जन आशीर्वाद रैली में कहा कि भाजपा ने धुआं मुक्त हरियाणा बनाया है। पढ़ी-लिखी पंचायत देने का काम किया है। हरियाणा बासमती चावल का देश का सबसे बड़ा निर्यातक बना है। कांग्रेसियों व राहुल बाबा को एमएसपी का फुल फॉर्म भी नहीं पता है। किसी अंग्रेज ने लिखकर दे दिया है, और चिल्लाने लगते हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। भावांतर योजना किसानों का कल्याण करती है। गांवों में लाल डोरे को समाप्त करके मालिकाना हक देने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है।
विज्ञापन

राहुल को सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए
हरियाणा पंजाब से सटा हुआ है। पूरा देश सिख गुरुओं पर नाज करता है। दशम पिता का सम्मान हर घर में होता है। हर स्कूल व घर में दशम पिता व गुरु नानक महाराज की तस्वीर लगी है। राहुल बाबा कहते हैं कि भारत में सिखों को पगड़ी, कड़ा पहनने की अनुमति नहीं है। राहुल बाबा कौन से भारत में जीते हैं। यहां सिख ही नहीं हम भी गुरुद्वारा में जाते हैं, तो बड़े शान से पगड़ी डालकर गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, हजारों सिखों का कत्लेआम हुआ। राहुल बाबा के पिता ने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है, तो जमीन हिलती है। राहुल बाबा को तो पगड़ी डालकर गुरुद्वारे में जाकर सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए। हरमंदिर साहिब हो या डॉ. मनमोहन सिंह सबका अपमान कांग्रेस ने ही किया है।
विज्ञापन


तीन बार वन रैंक-वन पेंशन में बढ़ोतरी करने का काम मोदी सरकार ने किया
हरियाणा वीरों की भूमि रहा है। छोटे से हरियाणा से हर दसवां जवान प्रदेश की माएं भेजती हैं। देशभर के लोग हरियाणा की मातृशक्ति को प्रणाम करते हैं, जो देश की रक्षा के लिए अपने नौनिहालों को भेजती हैं। 40 साल से जवान वन रैंक-वन पेंशन मांगते थे, लेकिन कांग्रेस के जूं तक नहीं रेंगी। साल 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, और 2015 में वन रैंक-वन पेंशन लागू कर दी गई। इसका तीसरा संस्करण लागू हो चुका है। तीन बार वन रैंक-वन पेंशन में बढ़ोतरी करने का काम मोदी सरकार ने किया है। हथीन से लेकर थानेसर व पलवल में कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। यह सब देखकर चिंतित हूं कि राहुल गांधी इनको रोकते भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed