{"_id":"5e1cb46e8ebc3e87ea507867","slug":"donot-know-about-hindi-typing-yet-became-a-computer-operator-in-a-hospital-fatehabad-fatehabad-news-rtk53712087","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी टाइपिंग नहीं आती फिर भी बन गए अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी टाइपिंग नहीं आती फिर भी बन गए अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर
विज्ञापन
उपायुक्त को शिकायत देते हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती विवादों में घिरती जा रही है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद अब नया मामला सामने आया है। नागरिक अस्पताल में ऐसे कंप्यूटर ऑपरेटरों को भर्ती कर दिया गया जिन्हें हिंदी टाइपिंग नहीं आती थी। खुद एसएमओ कार्यालय की तरफ से जारी हुए पत्र में इसका खुलासा हुआ है।
एसएमओ ने टाइपिंग टेस्ट पास न करने वाले कर्मचारियों को हटाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय को लिखा था लेकिन नहीं हटाए गए। नागरिक अस्पताल से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एसएमओ के पत्र का हवाला देकर उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता को शिकायत दी है। डीसी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
उपायुक्त को दी शिकायत में हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश, राजकुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के एसएमओ ने 9 जुलाई 2019 को आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा भेजे गए नए कंप्यूटर ऑपरेटरों का टाइपिंग टेस्ट लिया था। आप्रेटर टेस्ट में फेल हो गए और उन्हें हिंदी टाइपिंग नहीं आई। कंप्यूटर ऑपरेटरों ने खुद लिखकर दिया कि उन्हें हिंदी टाइपिंग नहीं आती है। इसके बाद एसएमओ कार्यालय ने एजेंसी और सिविल सर्जन कार्यालय को नए कंप्यूटर ऑपरेटर जिनको दोनों हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग आती है उन्हें भेजने के लिए 11 जुलाई को पत्र लिखा था। लेकिन इसके बावजूद अयोग्य कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
पत्र में ये लिखा था एसएमओ ने
नागरिक अस्पताल के एसएमओ ने 11 जुलाई को लिखे गए अपने पत्र में कहा था कि एजेंसी ने जो कंप्यूटर ऑपरेटर नागरिक अस्पताल में भेजे हैं उनका टाइपिंग टेस्ट लिया गया, इसमें से कोई भी हिंदी टाइपिंग करने में सक्षम नहीं है। उन्हें स्वयं लिखा है कि उन्हें हिंदी टाइपिंग नहीं आती है। इसलिए नए कंप्यूटर ऑपरेटर जिन्हें हिंदी और इंग्लिश दोनों टाइपिंग आती हैं, उन्हें भेजा जाए।
वर्जन
मेरे पास शिकायत आई है। इस संबंध सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
- रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त, फतेहाबाद