फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Domestic gas cylinders were distributed in the presence of police

Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में वितरित किए गए घरेलू गैस सिलिंडर

Sat, 04 Apr 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders were distributed in the presence of police
गांव ब्राहम्णवाला में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी ग्रामीणों की लंबी लाइन,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। गांव ब्रह्मणवाला व महमड़ा में शनिवार को जब भारत गैस एजेंसी की गाड़ी घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सरपंच ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर वितरित कराए।
विज्ञापन

ग्रामीण हरजिंद्र व गुरदेव ने बताया कि उन्होंने पिछले 15 दिनों से गैस रिफिल की बुकिंग करवा रखी है लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है और न ही कोई पर्ची दी जा रही है। वे जब रतिया में गैस एजेंसी के कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें सिलिंडर गांव में मिलने की बात कही जाती है। जब गांव में गाड़ी आती है तो डिलीवरी मैन उनकी पर्ची नहीं होने की बात कहकर सिलिंडर देने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करवाया। इसके बाद गाड़ी को पुलिस चौकी के पास खड़ी करवाकर गैस सिलिंडर वितरित करवाए गए। वहीं गांव महमड़ा में गैस उपभोक्ताओं के रोष के बाद सरपंच के आश्वासन पर पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक रामनिवास ने बताया कि गांव में ग्रामीण गैस सिलिंडर वितरण करने जा रही चालक को परेशान कर रहे थे। इस पर सरपंच को बुलाकर गैस सिलिंडर वितरित करवाए गए हैं। जिनकी पर्ची कटी है उनको सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed