फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Documents are complete yet Hukmabai was facing pension setbacks for last 6 years, solution was found in the camp

Fatehabad News: दस्तावेज पूरे फिर भी 6 साल से पेंशन के धक्के खा रही थी हुक्माबाई, शिविर में हुआ समाधान

Wed, 23 Oct 2024 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Oct 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Documents are complete yet Hukmabai was facing pension setbacks for last 6 years, solution was found in the camp
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में पेंशन न बनने को लेकर जिला नगर आयुक्त को ​शिकायत देते हुए महि
फतेहाबाद। शहर के आजाद नगर निवासी हुक्माबाई दस्तावेज पूरे होने के बावजूद पेंशन के लिए 6 साल से धक्का खा रही थी। बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए शिविर में आखिरी पांच मिनट में पहुंची और डीएमसी संजय बिश्नोई के सामने शिकायत रखी।
विज्ञापन

डीएमसी ने क्रिड अधिकारियों के पास भेजा और दस्तावेजों की जांच करवाई तो वह सही मिले और पेंशन के लिए आवेदन हो गया। विभाग की तरफ से भी मंजूरी आ गई और अब जल्द बुढ़ापा पेंशन शुरू हो जाएगी। शिविर में हुक्माबाई ने बताया कि उसके पास वोटर कार्ड भी है और पीपीपी में भी नाम दर्ज है लेकिन बावजूद उसके पेंशन नहीं बन रही थी और सिर्फ छोटी सी तकनीकी खामी थी, जिसका शिविर में समाधान हो गया।
विज्ञापन

वहीं जिले में खंड और नगर निकाय स्तर पर लगाए गए शिविर में बुधवार को 30 शिकायतें आईं और 14 का मौके पर समाधान हो गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरे दिन भी समाधान शिविर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित किए गए। खंड कार्यालयों में आयोजित समाधान शिविर में कुल 14 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन में गेट न लगाने पर दी शिकायत
नगर परिषद और नगर पालिका कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीएमसी संजय बिश्नोई ने नगर परिषद फतेहाबाद में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग में कुल 16 शिकायतों में 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। मॉडल टाउन के पार्षद अर्जुन कटारिया ने डीएमसी को शिकायत दी और कहा कि सिक्योरिटी गेट को लेकर टेंडर हो चुका है लेकिन ठेकेदार नहीं लगा रहा है। डीएमसी ने अधिकारियों को संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अखंड भारत सेवा दल के सदस्य मुकेश नारंग ने शहर में फॉगिंग करवाने की मांग को लेकर शिकायत दी। डीएमसी ने ईओ को शहर में फॉगिंग अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए। बीघड़ रोड निवासी विकास कुमार ने रजिस्ट्री के लिए एनओसी न मिलने की शिकायत दी। डीएमसी ने मौके पर समाधान करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed