फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors will be appointed at PHC and Urban Health Wellness Centers on a salary of 65 thousand

Fatehabad News: शहरों में चल रहे पीएचसी-अर्बन हेल्थ वेलनेस केंद्रों पर रखे जाएंगे चिकित्सक

Thu, 19 Dec 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Doctors will be appointed at PHC and Urban Health Wellness Centers on a salary of 65 thousand
फतेहाबाद। जिले के शहरों में चल रही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 15वें वित्तीय कमीशन के तहत शुरू किए गए अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर मेडिकल ऑफिसर रखे जाएंगे। सिविल सर्जन कार्यालय इन चिकित्सकों को 65 हजार रुपये प्रति माह वेतन देगा।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय ने चिकित्सक रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हालात ये है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं है। स्थिति ये है कि कहीं फार्मासिस्ट काम चला रहे हैं तो कहीं पर ये एएनएम के सहारे चल रहे हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में भट्टू रोड पर शुरू किए अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर और ठाकर बस्ती, टोहाना के सुंदर नगर और बाजीगर मोहल्ला में 15वें वित्तीय कमीशन के तहत चिकित्सकों की भर्ती करेगा। इसके अलावा यूपीएचसी अशोक नगर, राज नगर टोहाना और भूना में नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के तहत चिकित्सकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


-विशेषज्ञों को स्थायी से ज्यादा देगा विभाग वेतन

जिले के टोहाना और रतिया में शिशु रोग और महिला रोग विशेषज्ञों के पद खाली पड़े हैं। यहां पर सिविल सर्जन कार्यालय अनुबंध पर चिकित्सक भर्ती करेगा। विशेषज्ञों को स्थायी से ज्यादा करीब डेढ़ लाख रुपये तक वेतन का भुगतान किया जाएगा। उप नागरिक अस्पताल टोहाना में एनाथेटिस्ट, रतिया और टोहाना उप नागरिक अस्पताल में एक-एक शिशु रोग विशेषज्ञ और यहां एक-एक महिला रोग विशेषज्ञ की भर्ती होगी। हालात ये है कि विशेषज्ञ न होने से मरीजों को रेफर किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भी स्थायी रूप से एक ही महिला रोग विशेषज्ञ है और एक अनुबंध पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिला अस्पताल में ही चिकित्सकों के 22 पद खाली

जिला नागरिक अस्पताल में ही चिकित्सकों के 22 पद खाली हैं। यहां पर 42 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 20 ही चिकित्सक कार्यरत हैं। अगर जिले की बात करें तो 173 पद चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं जबकि यहां पर 95 कार्यरत हैं। इसमें करीब 15 चिकित्सक ऐसे हैं जो कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं।

-लोगों को होगा बड़ा लाभ

अगर स्वास्थ्य विभाग को इन केंद्रों पर नियुक्त करने के लिए चिकित्सक मिल जाते हैं, तो लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इस समय अधिकांश केंद्रों पर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव ही झेलना पड़ रहा है। टोहाना और रतिया में शिशु रोग व महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बच्चों व महिलाओं को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज लेना पड़ता है। अगर चिकित्सक हों तो हजारों महिलाओं व बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा।


-

सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से जिन स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पद खाली हैं, उन्हें भरने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। आम जन को स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास है।

डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed