{"_id":"67cb374ba5d7fffec10fdedd","slug":"doctors-should-recommend-only-those-medicines-available-at-jan-aushadhi-kendra-to-patients-barala-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130348-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनऔषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की ही मरीजों को अनुशंसा करें चिकित्सक : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनऔषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की ही मरीजों को अनुशंसा करें चिकित्सक : बराला
Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में जनऔषधि केंद्र का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सांसद सुभाष बराला ने चिकित्सकों को चेतावनी दी कि मरीजों को पीएम जनऔषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की ही अनुशंसा करें। अगर कोई ऐसा नहीं करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
एसएमओ भी इस तरफ ध्यान दें। जब यहां दवाई उपलब्ध हैं तो चिकित्सकों को लिखने में क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में 15 हजार जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं और प्रदेश में इनकी संख्या 408 है। जिले में 5 केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू की गई है जिसमें मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत छूट पर दवाएं मिल रहीं हैं।
किसानों से की संतुलित खाद और कीटनाशक का उपयोग करने की अपील
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार खेती में कम केमिकल का उपयोग हो, इसके लिए जागरूकता के साथ योजनाएं लागू कर किसानों को फायदा पहुंचा रही है। हरियाणा सरकार बड़े स्तर पर खेतों की मिट्टी जांच करके किसानों को भूमि की जरूरत के अनुसार कीटनाशक व खाद उपयोग करने पर जोर दे रही है। केंद्र सरकार ने केमिकलों के अंधाधुंध प्रयोग पर चिंता व्यक्त की है और नैनो यूरिया और डीएपी की शुरूआत कर किसानों को इसके इस्तेमाल करने का आह्वान किया हुआ है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खाद व कीटनाशक का संतुलित उपयोग कर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े।
विज्ञापन
फार्मेसी एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र
कार्यक्रम के बाद जिला फार्मेसी एसोसिएशन ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को मांग पत्र सौंपा। जिसमें जिला प्रधान कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि जिले में फार्मेसी ऑफिसर के 60 पद हैं लेकिन 23 ही कार्यरत हैं। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आठ में से मात्र तीन ही फार्मेसी ऑफिसर कार्यरत हैं। इसके चलते जनऔषधि केंद्र का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है।