फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors on strike in Haryana, OPD closed and medical officer to be present in emergency

हरियाणा में हड़ताल पर डॉक्टर: ओपीडी बंद और आपातकाल में मौजूद होगा मेडिकल ऑफिसर, ये हैं मुख्य मांगे

Fri, 29 Dec 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 PM IST
सार

एचसीएमएस के जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण का कहना है कि आपातकाल स्थिति में डॉक्टर मानवता के नाते मौजूद रहेंगे। जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण का कहना है कि मांगे न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती हैं।

विज्ञापन
Doctors on strike in Haryana, OPD closed and medical officer to be present in emergency
खाली पड़ी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के आह्वान पर शुक्रवार को डॉक्टर कैजुअल लीव लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद हो गई है। यहां तक इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। मरीज इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंच रहे है लेकिन यहां भी डॉक्टर नहीं मिल रहे है। सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल का कहना है कि अनुबंध पर लगे डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


एचसीएमएस के जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण का कहना है कि आपातकाल स्थिति में डॉक्टर मानवता के नाते मौजूद रहेंगे। जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण का कहना है कि मांगे न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ईएनटी, टीबी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। नागरिक अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती हैं।
विज्ञापन


ये हैं डॉक्टरों की मांगे
जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण ने बताया कि उनकी मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉड राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए। पीजी को लेकर पॉलिसी बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed