फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors of the polyclinic were sent on deputation, statements of the staff were recorded, female staff accused of using indecent words

Fatehabad News: पाॅलीक्लिनिक के चिकित्सक डेपुटेशन पर भेजे, स्टाफ के बयान दर्ज, महिला स्टाफ ने लगाए थे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप

Mon, 18 May 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 18 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Doctors of the polyclinic were sent on deputation, statements of the staff were recorded, female staff accused of using indecent words
फतेहाबाद। सेक्टर-3 स्थित पाॅलीक्लिनिक में महिला स्टाफ द्वारा नवनियुक्त डॉक्टर पर लगाए आरोपों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है जो जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कमेटी ने डॉक्टर और स्टाफ के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। जांच कमेटी में महिला उप सिविल सर्जन, सीएनओ और एक एनजीओ सदस्य को शामिल किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित डॉ. नरेंद्र को डेपुटेशन पर भूना भेज दिया गया है। साथ ही उनका जिले से तबादला करने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पाॅलीक्लिनिक के महिला स्टाफ ने डॉक्टर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे। इस पर स्टाफ ने विरोध जताते हुए सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस मामले में कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। आरोप लगने के बाद डॉक्टर को डेपुटेशन पर भूना भेजा जा चुका है। - डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed