फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   doctors negligency

दुनिया में आने से पहले ही बंद हो गईं बच्ची की आंखें

Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में सोमवार को दाखिल की गई प्रसूता के गर्भाश्य में पानी की कमी के कारण वीरवार सुबह गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रात्रि को बच्चे के दिल की धड़कनें चल रही थीं, लेकिन वीरवार सुबह उसकी धड़कनें थम गईं। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण इलाज में दिक्कतें आईं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोसवाल की 23 वर्षीय पम्मी पत्नी सतीश कुमार को नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के चलते अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पम्मी का अल्ट्रासाउंड करवाया था तो उसके गर्भाश्य में पानी की कमी मिली। उन्होंने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बुधवार रात को डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की धड़कनें चल रही हैं। सुबह बताया गया कि धड़कनें रुक गईं हैं और बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रसूता के जेठ विक्रम ने आरोप लगाया कि पम्मी की अस्पताल में सही तरह से देखभाल नहीं की गई, जिस कारण से बच्चे की मौत हुई है। डॉक्टर पम्मी की ऑपरेशन से डिलीवरी कर बच्चे को बचा भी सकते थे। फिलहाल महिला का सिविल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


महिला का चार-पांच दिन से उपचार चल रहा था। गर्भाश्य में पानी की कमी थी और उसे बुखार भी था, जिसका की दवाई चल रही थी। महिला की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी, जिस कारण से दिक्कत आई। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ओपी दहमीवाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed