फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctor caught while examining fetal gender

भ्रूण लिंग जांच करते हुए डॉक्टर को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Doctor caught while examining fetal gender
फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमृतसर में मारी गई रेड के दौरान सेंटर में मौजूद अल्ट्रासाउंड मश - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने पंजाब के अमृतसर के कस्बा रइया में छापे मारकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 25 हजार रुपये लेकर गर्भ में लिंग जांच करते हुए एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर अपेंद्र को पकड़ा है। डिकोय मरीज से अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर द्वारा लिए गए 25 हजार की राशि में से टीम ने एक नोट पांच सौ का बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान फतेहाबाद और सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा स्थानीय टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद और सिरसा को सूचना मिली थी कि दोनों जिलों में बिचौलियों का एक गिरोह सक्रिय है जो कि अमृतसर पंजाब में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाता है। सूचना के बाद फतेहाबाद सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने टीम का गठन किया। जिसमें फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गिरीश, मेजर डॉ. शरद तुली और डॉ. सुभाष को शामिल किया गया। फतेहाबाद टीम ने सिरसा स्वास्थ्य विभाग टीम को साथ लेकर डिकोय मरीज तैयार किया। डिकोय मरीज ने संबंधित बिचौलिये से संपर्क किया। बिचौलिये ने अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर से संपर्क करवाया और 25 हजार रुपये मांगे। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद और सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थानीय टीम को साथ लेकर डिकोय मरीज को संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजा। अल्ट्रासाउंड पर मौजूद डॉक्टर को डिकोय मरीज ने 25 हजार रुपये दिए और इसके बाद गर्भ में लिंग की जांच की गई। टीम ने इस दौरान मौके पर रेड कर दी और मौके से लिंग जांच के लिए दिए गए 25 हजार रुपये की राशि में से एक नोट पांच सौ का बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पहले भी पंजाब में रेड कर चुकी है फतेहाबाद टीम
लिंग जांच को लेकर फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले भी पंजाब में कई बार रेड कर चुकी है। इसके अलावा टीम यूपी में भी दबिश दे चुकी है। जिले में भ्रूण लिंग जांच को लेकर कई गिरोह सक्रिय है जो कि दूसरे राज्यों में ले जाकर जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -----
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने सिरसा टीम को साथ लेकर अमृतसर के रइया में रेड की है। यहां पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर द्वारा जांच करके भ्रूण लिंग की जानकारी दी गई। इस दौरान टीम ने रेड करके डॉक्टर द्वारा डिकोय मरीज से ली गई राशि में से कुछ राशि भी बरामद की है। संबंधित अल्ट्रासाउंड पर रिकॉर्ड भी सही नहीं मिला है और डिकोय मरीज से भी दस्तावेज की औपचारिकता पूरी नहीं की गई। फिलहाल टीम कार्रवाई कर रही है।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed