{"_id":"62375b7acfc5ff056354523f","slug":"district-towards-becoming-corona-free-one-patient-active-fatehabad-news-hsr627067210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने की ओर जिला, एक मरीज सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने की ओर जिला, एक मरीज सक्रिय
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। अब स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना को लेकर निश्चिंत हो गया है। चार माह बाद जिले में रविवार को कोरोना का कोई सैंपल नहीं लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर और न ही रैपिड एंटीजन सैंपल लिया है। जिले में रोजाना पहले 200 से 300 सैंपल लिया जा रहे थे, लेकिन अब विभाग ने सैंपलिंग कम कर दी है।
बता दें कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले ही मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ये ही वजह है कि रविवार को जिले में सैंपलिंग का आंकड़ा शून्य रहा है। जिले में फिलहाल कोरोना का एक ही मरीज सक्रिय है। अगले एक या दो दिनों में कोरोना का नया केस नहीं आता है तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
जिले में कोरोना को लेकर स्थिति
अब तक लिए गए सैंपल : 3 लाख 95 हजार 585
कोरोना संक्रमित मिले : 20 हजार 6
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19 हजार 504
कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 501
जिले में फिलहाल एक्टिव केस : 1
पीएचसी और स्कूलों में आज लगेंगे टीकाकरण कैंप
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर सोमवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में भी कैंप लगेंगे। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर सोमवार को 50 कैंप लगाए जाएंगे। जिले में अब तक मात्र 570 बच्चों को ही टीके लगे है। स्कूलों में छुट्टियां व परीक्षाएं होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार कम है। 12 से 14 आयु वर्ग के करीब 52 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन
जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84171 64084
45 से 59 साल 143992 118756
18 से 44 साल 402282 264460
15 से 17 साल 38067 11271
12 से 14 साल 570 0
कोट
जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को लेकर सोमवार को स्कूलों में और स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन