{"_id":"622e25b2284d20063b51e361","slug":"district-started-becoming-corona-free-seven-cases-active-fatehabad-news-hsr626581032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने लगा जिला, सात मामले सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने लगा जिला, सात मामले सक्रिय
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। रविवार को भी जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना संक्रमित दो लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी फिलहाल सात मामले सक्रिय हैं। रविवार को जिले में कोरोना के मात्र आठ ही सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के पांच सैंपल शामिल हैं। जिले में सात दिनों में कोरोना का नया केस नहीं मिलता है तो जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। जिले में अब तक 3 लाख 94 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20 हजार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.46 फीसदी रहा है।
टीकाकरण में अफसरों के छूट रहे पसीने
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। टीकाकरण का आंकड़ा 100 से भी कम हो गया है। टीकाकरण को लेकर अफसरों के भी पसीने छूटे हुए है। जिले में दो लाख लोगों की दूसरी डोज ओवरड्यू हो चुकी है, बावजूद इसके लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 6 लाख 75 हजार लोग पहली और 4 लाख 64 हजार लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। किशोरों की अगर बात करें तो 55 हजार में से 38 हजार ने पहली और 11 हजार ने दूसरी डोज लगवाई है।
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। करीब दो लाख लोगों की दूसरी डोज ड यू हो चुकी है। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन