फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District missed silver medal in TB SNC survey, survey was done in 10 villages

Fatehabad News: टीबी एसएनसी सर्वे में जिला सिल्वर मेडल से चूका, 10 गांवों में हुआ था सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
District missed silver medal in TB SNC survey, survey was done in 10 villages
फतेहाबाद। टीबी मरीजों की जांच, उपचार को लेकर जिला सिल्वर मेडल के लिए केंद्र और डब्लयूएचओ की तरफ से नामित हुआ था। लेकिन एसएनसी सर्वे यानि सब नेशनल सर्टिफिकेशन में जिला सिल्वर मेडल से चूक गया है। जिले के 10 गांवों में एसएनसी सर्वे हुआ था। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ टीमों ने टीबी को लेकर जिले का रिकॉर्ड भी जांचा था। लेकिन जारी हुए परिणाम में जिले को सिल्वर मेडल नहीं मिला है। हालांकि जिले को पिछले साल टीबी को लेकर बेहतरीन कार्यों के चलते कांस्य पदक मिल चुका है। इस साल सिल्वर मेडल के लिए नोमिनेट हुआ था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब दोबारा से सिल्वर मेडल के लिए प्रयास किया जाएगा। टीबी को लेकर जांच, उपचार और निगरानी से 20 फीसदी मरीज कम होने पर कांस्य पदक के लिए और 40 फीसदी मरीज कम होने पर सिल्वर मेडल के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले को नोमिनेट करता है और इसके बाद सर्वे करवाया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीम ने इन 10 गांवों में किया था सर्वे
गांव जनसंख्या
जमालपुरशेखा 9944
समैन 1092
जांडवाला सौत्र 3049
फतेहाबाद वार्ड 6 4166
दरियापुर 5129
बनावली 3688
लहरियां 3877
खजूरीजाटी 3411
लाली 4425
रूपावाली 1556

वर्ष 2022 में टीबी के जिले में ये मिले मरीज
क्षेत्र मरीज मिले
फतेहाबाद 640
भट्टू 374
भूना 366
रतिया 410
टोहाना 732

ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
- रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- बुखार आना, संक्रमण बढऩे के साथ बढऩा
- थकावट होना
- वजन कम होना
-सांस लेने में दिक्कत होना
कोट
टीबी बीमारी को खत्म करने के लिए जिला बेहतरीन कार्य कर रहा है। ज्यादा से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। पिछले सालों में मरीजों में कमी आई है। इसी के चलते जिला सिल्वर मेडल के लिए नामित हुआ था। इसको लेकर सर्वे भी हुआ। लेकिन मेडल नहीं मिला। जहां कमी रही है उन्हें दूर किया जाएगा। मेडल को लेकर दोबारा प्रयास किया जाएगा। जिले को पिछले साल कांस्य पदक मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, जिला क्षयरोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed