फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District-level youth festival held amid empty chairs

खाली कुर्सियों के बीच निपटा जिला स्तरीय युवा उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
District-level youth festival held amid empty chairs
युवा उत्सव में सितार वादन की प्रस्तुति देता एक प्रतिभागी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से एमएम कॉलेज में 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। खाली कुर्सियों के बीच शुरू हुए इस उत्सव में युवा मंडलों से ज्यादा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी रही। युवा उत्सव में दर्शकों से ज्यादा तो प्रतिभागियों की संख्या रही। इस कारण जिला स्तर का उत्सव महज औपचारिकता भरा ही नजर आया।
विज्ञापन

इस उत्सव का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने किया। विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयुक्त जीएसटी डॉ. नरेंद्र सिंह रहे जबकि अध्यक्षता वाईसीओ ईश्वर आसरी ने की। कार्यक्रम का संचालन थियेटर प्राध्यापक डॉ. नितिन सचदेवा ने किया। इस मौके पर जींद वाईसीओ सुनीता सूद, हिसार वाईसीओ रेखा ऊबा, डॉ. सीमा शर्मा, कुलदीप कंबोज, राकेश कंबोज, नेहा शर्मा, डॉ. रश्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन स्पर्धा में मुस्कान प्रथम, ललित किशोर द्वितीय स्थान पर रहा। सितार स्पर्धा में हरप्रीत प्रथम, कमलेश द्वितीय व तबला स्पर्धा में कपिल प्रथम, सक्षम द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा हारमोनियम स्पर्धा में प्रिंस प्रथम, श्रीधर द्वितीय व अमृतपाल तृतीय स्थान पर रहा जबकि बांसुरी स्पर्धा में साहिल ने बाजी मारी। कत्थक स्पर्धा में ज्योति ने पहला व खुशमीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा में जिले ने पहला, बजरंग ने दूसरा व राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी रागिनी में मुख्तयार पीजी कालेज की रचना, राकेश ने बाजी मारी। नाटक स्पर्धा में एमएम कालेज की टीम प्रथम, नीतिन एंड ग्रुप द्वितीय व कुलदीप एंड ग्रुप तृृतीय स्थान पर रहा।

लि स्तरीय युवा उत्सव में खाली पड़ी कुर्सियां व दूसरी तरफ बैठे प्रतिभागी।

लि स्तरीय युवा उत्सव में खाली पड़ी कुर्सियां व दूसरी तरफ बैठे प्रतिभागी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed