फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District-level youth conference, BJP district president said - a big step towards empowering youth through the budget

Fatehabad News: जिलास्तरीय युवा सम्मेलन, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-बजट से युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Tue, 10 Feb 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
District-level youth conference, BJP district president said - a big step towards empowering youth through the budget
फतेहाबाद। भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में मंगलवार को केंद्रीय बजट पर जिलास्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने भाग लिया और केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए की गई कल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डबवाली से जिला प्रभारी संजीव गंगवा और भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी बंटी दालमवाला मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिट्टू गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन राममेहर धारसूल ने किया। एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को साकार करने वाला है, जिसमें शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ठोस योजनाएं पेश की हैं, जो युवाओं को नए अवसर प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी संजीव गंगवा ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए दूरगामी योजनाएं हैं, जो भविष्य को मजबूत बनाएंगी। बंटी दालमवाला ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और स्टार्टअप को बढ़ावा देने से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। इस अवसर पर भारत भूषण मिढ़ा, सुमन खीचड़, भीम लाम्बा, राहुल सेठी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed