फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District level Teej festival in DPRC hall on 28th, Education Minister will come

Fatehabad News: डीपीआरसी हॉल में जिलास्तरीय तीज महोत्सव 28 को, शिक्षा मंत्री आएंगे

Sat, 26 Jul 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
District level Teej festival in DPRC hall on 28th, Education Minister will come
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन डीपीआरसी हॉल में 28 जुलाई को दोपहर एक बजे जिला स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन करेगा। जिलास्तरीय तीज महोत्सव में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन तीज महोत्सव का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबाला शहर में होगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर बाद एक से स्थानीय डीपीआरसी हॉल में आयोजित जिलास्तरीय तीज महोत्सव में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी खंडों से स्वयं सहायता समूह की लगभग 1000 महिलाएं जिला स्तरीय तीज महोत्सव में भाग लेंगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की उद्यमी महिलाओं द्वारा स्वयं निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को स्टेट कैश अवाॅर्ड की राशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed