फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District level competitions completed, now will show strength at state level

Fatehabad News: जिलास्तरीय स्पर्धाएं संपन्न, अब राज्यस्तर पर दिखाएंगे दम

Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
District level competitions completed, now will show strength at state level
जिलास्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। ​स्रोत : शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। खेलों को बढ़ावा देने और स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं एथलीट की रोमांचक स्पर्धाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों से आए हजारों विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब ये खिलाड़ी 8 सितंबर से शुरू होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में फतेहाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन पिछले कई दिनों से चल रहा था, जिसमें विभिन्न खेलों जैसे हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, तैराकी और अन्य खेल शामिल थे। अंतिम दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


---

प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम

अंतिम दिन महिला वर्ग की अंडर 14 की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, खुशबू ने दूसरा व रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, रश्मि ने दूसरा व खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रीतिका ने पहला, खुशबू ने दूसरा व भावनी रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में रीतिका ने पहला, भावनी रेखा ने दूसरा व धारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में मोनिका ने पहला, प्रिंसी ने दूसरा व रमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अनुष्का ने पहला, वेनू ने दूसरा, वर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अनुष्का ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा व मन्नत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में खुशी ने पहला, सविना ने दूसरा व संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 4×100 मीटर रिले दौड़ में मुस्कान, अलीशा, रितु व भावनी रेखा ने पहला स्थान प्राप्त किया।


---

दौड़ स्पधार्ओं के परिणाम

महिला वर्ग की अंडर 19 की 100 मीटर दौड़ में काजल ने पहला, तमन्ना ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मीनाक्षी ने पहला, वंदना ने दूसरा व अर्षदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निकिता ने पहला, नंदिनी ने दूसरा व मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर मीटर दौड़ में नंदिनी ने पहला, तनवी ने दूसरा व रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में पारूल ने पहला, रचना ने दूसरा व तनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में भतेरी ने पहला, अशमिता ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भव्या ने पहला, निकिता ने दूसरा व अर्षदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मुस्कान ने पहला, मनीषा ने दूसरा, नीशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में निशा ने पहला, भावना ने दूसरा व अर्षदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में खुशी ने पहला, सविना ने दूसरा व संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में मुस्कान, अलीशा, रितु व भावनी रेखा ने पहला स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed