फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Distance to Chandigarh increased due to bridge construction, fare also increased by Rs 10

Fatehabad News: पुल निर्माण के कारण चंडीगढ़ की दूरी बढ़ी, 10 रुपये किराया भी बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Distance to Chandigarh increased due to bridge construction, fare also increased by Rs 10
फतेहाबाद। उकलाना में पुल निर्माण के कारण फतेहाबाद से चंडीगढ़ की दूरी 8 किमी बढ़ गई है। इससे चंडीगढ़ और हरिद्वार जाने वाली बसों का किराया 10 रुपये बढ़ गया है। फतेहाबाद से चंडीगढ़ व हरिद्वार जाने के लिए प्रतिदिन सुबह 3:20 से लेकर 6 बजे तक करीब 12 बसें फतेहाबाद डिपो से 14 डिपो सिरसा डिपो से व 10 बसें गंगानगर, हनुमानगढ़ से निकलती हैं। फतेहाबाद से चंडीगढ़ के लिए एक साइड का किराया 310 रुपये सीट का था।
विज्ञापन


उकलाना में लंबे समय से पुल का निर्माण चल रहा है। इस वजह से बसों को उकलाना के पूरे गांव का चक्कर काटकर बसों को वाया सुरेवाला चौक चंडीगढ़ ले जाना पड़ता है। ऐसे में फतेहाबाद से चंडीगढ़ की दूरी 8 किलोमीटर बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रोडवेज ने प्रति सवारी 10 रुपये किराया बढ़ा दिया है। अब आने-जाने वाली सवारियों को 10 रुपये बढ़ा हुआ किराया देना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, हनुमानगढ़, सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भूना, सनियाना से जाने वाले यात्री इससे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन



---------------उकलाना में लंबे समय से पुल का निर्माण हो रहा है। इस कारण बसें 8 किलोमीटर की दूरी अतिरिक्त तय कर रही हैं। अब रोडवेज ने फतेहाबाद से चंडीगढ़ के लिए किराये में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दें है। जब पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा और बसे पुल के ऊपर से जाएगी तो किराया कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article