फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over Gurudwara management in Chandpura village, now joint meeting of both sides will be held on March 16

Fatehabad News: गांव चांदपुरा में गुरुद्वारा प्रबंधन को लेकर विवाद, अब 16 मार्च को होगी दोनों पक्षों की संयुक्त बैठक

Tue, 07 Mar 2023 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Mar 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Gurudwara management in Chandpura village, now joint meeting of both sides will be held on March 16
जाखल के चांदपुरा में गुरूद्वारा कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते एसडीएम प्रतीक हुड्डा।
जाखल। गांव चांदपुरा में गुरुद्वारा प्रबंधन को लेकर विवादास्पद स्थिति बन गई है। सोमवार को पुराने पाठी के गांव में आने की सूचना के बाद माहौल काफी तनाव भरा बन गया। प्रशासन द्वारा गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। पुलिस की दो कंपनियां गुरुद्वारा परिसर के बाहर तैनात की गई। बाद में एसडीएम प्रतीक हुड्डा की मध्यस्थता से प्रशासन ने इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की कमेटी का गठन करवाया। अब 16 मार्च को इस कमेटी की संयुक्त बैठक गांव के विश्राम गृह में होगी, जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, देर शाम तक पुराने पाठी बाबा प्रदीप सिंह गुरुद्वारे में नहीं पहुंचे, जिससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चांदपुरा में 1984 में गुरुघर का निर्माण किया गया था। इस गुरुघर के प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों द्वारा ही कमेटी बनाई जाती है। हाल ही में नई कमेटी का गठन किया गया है। इससे पहले 28 अक्तूबर 2018 में पुराने पाठी बाबा प्रदीप सिंह को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। बताया गया है कि करीब एक सप्ताह पहले पुराने पाठी बाबा प्रदीप सिंह ने व्हाट्सग्रुप में मैसेज कर दिया कि वह सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ एक बार फिर गुरुद्वारे की कमान संभालने आ रहे हैं। वहीं एक मार्च से तीन मार्च तक गुरुद्वारे में हुए समागम के दौरान जत्थेदार बलजीत सिंह दादुवाल ने भी बाबा प्रदीप सिंह को दोबारा गुरुद्वारे का पाठी बनाने की घोषणा कर दी थी। मगर ग्रामीण नहीं चाहते कि पुराने पाठी को फिर से कमान दी जाए।
विज्ञापन


शनिवार को डीसी को भी मामले से अवगत करवाने पहुंचे थे ग्रामीण
इस मामले को लेकर शनिवार को गांव के सरपंच अमरीक सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण फतेहाबाद में डीसी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन को अवगत करवाया था कि बाबा प्रदीप सिंह सोमवार को गांव में लौटकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे का प्रयास कर सकते हैं, जिससे गांव में बड़ा टकराव हो जाएगा। इसलिए सोमवार को गांव में पर्याप्त फोर्स तैनात करवाई जाए। अमरीक सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह पर गुरुघर का कैंटर व काफी सामान ले जाने के भी आरोप लगे थे। ग्राम वासी व साध संगत नहीं चाहते कि कोई बाहरी व्यक्ति गुरुघर की व्यवस्था संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के गुरुद्वारे में पुराने पाठी के आने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इस दौरान गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। अब दोनों पक्षों की कमेटी का गठन किया है, जिसमें दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को शामिल किया गया है। 16 मार्च को यह कमेटी मामले का समाधान निकालेगी।
डॉ. प्रतीक हुड्डा, एसडीएम, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed