फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over construction between Krishna and ancient cowshed committee, people from both sides clashed at the police station

Fatehabad News: कृष्ण व प्राचीन गोशाला कमेटी में निर्माण पर विवाद, थाने में भिड़े दोनों पक्ष के लोग

Thu, 25 Dec 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dispute over construction between Krishna and ancient cowshed committee, people from both sides clashed at the police station
शहर थाने में गोशाला कमेटियों में हुए विवाद के दौरान आपस में उलझते हुए कमेटी सदस्य। संवाद
रतिया। अनाजमंडी के पास बनी श्रीकृष्ण गोशाला व नाहरका मोहल्ला में बनी पुरानी गोशाला कमेटी में निर्माण कार्यों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वीरवार शाम को दोनों पक्षों को शहर थाना में तलब किया गया था। वहां भी पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष पंचायत के दौरान आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

हालांकि मौके पर मौजूद मौजिज लोगों व पुलिस कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत करवाया। इसी दौरान कृष्ण गोशाला कमेटी के पूर्व प्रधान कृष्ण जिंदल की तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कृष्ण गोशाला कमेटी के महासचिव सुखविंदर गोयल व अन्य सदस्यों ने बताया कि नाहरका मोहल्ला पुरानी गोशाला को उनकी कमेटी पिछले काफी वर्षों से चला रही है। कुछ वर्ष पूर्व यहां पर जगह कम होने के चलते शहर की अनाज मंडी के पास गोशाला का विस्तार करते हुए यहां से सभी गायों को वहां स्थानांतरित किया गया। लेकिन कई दिनों कुछ लोगों ने उक्त मंदिर की एक कमेटी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हमारी कमेटी ने एतराज भी जताया था लेकिन वीरवार सुबह उक्त कमेटी ने हमारी जानकारी के बिना ही वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को करते हुए बताया कि पुरानी गोशाला भी श्रीकृष्ण गोशाला कमेटी के अंतर्गत ही चल रही है लेकिन कुछ लोग कब्जा करने के चलते वहां निर्माण कार्य करवा रहे हैं इसलिए यह रुकवाकर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शिकायत के बाद शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने दोनों पक्षों को शहर थाने में तलब किया। पुरानी गोशाला कमेटी के प्रधान बंटी सिंगला, सोमनाथ गर्ग ने श्रीकृष्ण गोशाला कमेटी के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी आस्था वर्षों पहले बनी प्राचीन पुरानी गोशाला में है लेकिन कृष्ण गोशाला कमेटी के सदस्य प्राचीन गोशाला की जगह को बेचकर उनकी आस्था को खत्म करना चाहते हैं।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि कृष्ण गोशाला व प्राचीन गोशाला कमेटी में निर्माण पर विवाद हुआ था। इसको लेकर दोनों गोशाला कमेटी को थाने में बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों को वहां से भेज दिया गया। अब शुक्रवार सुबह 11 बजे दोनों पक्षों को फिर से बुलाया गया है। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाएगा।

----------
पैसे का दुरुपयोग का आरोप
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पैसे से गो माता की सेवा करने की जगह कृष्ण गोशाला में शांति हॉल का निर्माण करना चाहते हैं। जिस पर उन्होंने एतराज जताया तो कृष्ण गोशाला कमेटी सदस्य विवाद कर रहे हैं। वहीं वीरवार शाम को शहर थाना में पहुंचे दोनों पक्ष के सदस्य पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed