{"_id":"67a25d7f2ae42dc7c105e425","slug":"disorder-piles-of-garbage-in-ratia-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-128869-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था : रतिया में लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था : रतिया में लगे कचरे के ढेर
Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
रतिया शहर में लगे हुए कचरे के ढेर :
रतिया। शहर में घरों से कूड़ा उठाने के लिए अनुबंधित ठेकेदार की गाड़ियां पिछले चार दिनों से नहीं आ रहीं हैं। इस कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे परेशान शहरवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निकाय मंत्री विपुल गोयल, जिला उपायुक्त मनदीप कौर और जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को शिकायत पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहरवासियों ने बताया कि रतिया शहर के वार्ड नंबर 1, 7, 8, 9, 13, 14, टोहाना रोड, मंडी रोड, जैन स्थानक के सामने समेत कई क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से ठेकेदार के कर्मचारी कचरा उठाने के लिए नहीं आ रहे हैं। इस कारण कई गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। इनको देखकर स्थानीय लोगों, राहगीरों समेत महिलाएं भी परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार की कार्यप्रणाली के बारे में नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहरवासियों का आरोप है कि इस ठेकेदार की लापरवाही से नगर पालिका को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार को की जा रही एक करोड़ रुपये सालाना अदायगी :
नगर पालिका ने सिरसा की एक फर्म को शहर से कचरा उठाने का ठेका दिया है। इस ठेकेदार को पूरे रतिया शहर से रोजाना 22 टन कचरे का उठान करना है। इसके लिए ठेकेदार को 1,400 रुपये प्रति टन के हिसाब से करीब नौ लाख रुपये प्रति महीना देना होता है। इसके लिए नगर पालिका संबंधित ठेकेदार को हर साल एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा अदा करती है। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
घरों से कूड़ा उठाने के लिए अनुबंधित ठेकेदार की ओर से लापरवाही की शिकायत मिल रही है। आरोप की जांच की जा रही है। ठेकेदार के कार्य की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। अगर उसका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। - ओंकार सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका, रतिया।