{"_id":"68dac86f3178998077080a92","slug":"discussion-on-the-all-round-development-of-students-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141238-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन
Mon, 29 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक परिषद की सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई। इसका शुभारंभ उपप्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार अग्रवाल ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन किया गया।
वरिष्ठ अभिभावकों ने बैठने के लिए नव-निर्मित प्रतीक्षालय का रिबन काटकर उद्घाटन हुआ। इसमें अभिभावकों के लिए बैठने, प्रतीक्षा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सत्र 2025-26 के लिए अभिभावक-अध्यापक परिषद की नई कार्यकारी निकाय गठित की गई। इसमें फतेहाबाद जिले के सभी छह खंडों से प्रतिनिधियों का चयन हुआ। प्राचार्य अनूप सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सत्र 2024-2025 में विद्यालय का बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय परिणाम रहा। जयपुर संभाग में विद्यालय प्रथम रहा।