{"_id":"68939745c757c4b1a201916a","slug":"discussion-on-preparations-for-independence-day-celebrations-instructions-given-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138129-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर मंथन, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर मंथन, दिए निर्देश
Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। उपमंडलाधीश आकाश शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह व जोश के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लघु सचिवालय परिसर में किया जाएगा।
एसडीएम आकाश शर्मा ने बुधवार को डांगरा रोड स्थित किसान रेस्ट हाऊस में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण व भाषण, परेड, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में की जाएगी।
समारोह स्थल पर एम्बुलेंस व मेडिकल टीम की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनकी ड्यूटियां लगाई गई है वे समय पर अपनी तैयारियां पूरी करें और स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार सन्नी दलाल, नायब तहसीलदार रोहित कौशिक, नायब तहसीलदार रसविंदर सिंह, नायब तहसीलदार अंजू, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल, एसएमओ कुनाल वर्मा, सुपरवाइजर करमजीत कौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।